छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिन्मयानंद (73) का उनके मुमुक्षु आश्रम में डॉक्टरों की एक टीम इलाज कर रही थी, जहां वे 13 सितंबर से नजरबंद हैं। चिन्मयानंद को बुधवार को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक एम.पी. गंगवार ने कहा, ‘बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद, उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज वार्ड संख्या आठ में चल रहा है।’ चिन्मयानंद को क्रोनिक डायरिया है। उन्होंने सोमवार रात बेचैनी की शिकायत की थी तब डॉक्टरों को बुलवाया गया था।
नोटिस का जवाब देने में विफल रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP के गृह सचिव को किया तलब
इससे कुछ ही घंटों पहले कानून की छात्रा ने कोर्ट में अपना रिकॉर्डेड बयान दर्ज कराया था। छात्रा (23) ने चिन्मयानंद पर उसका बार-बार दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। छात्रा ने बुधवार को कहा था कि अगर चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।
उसने कहा कि उसे रिकॉर्डेड बयान दर्ज कराए 15 दिन हो चुके हैं लेकिन विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जांच टीम के एक सदस्य ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि वे आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले चिन्मयानंद के ठीक होने का इंतजार करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



