PM Modi की नाराजगी के बाद वाराणसी दुष्कर्म मामले में CM Yogi का आधी रात का एक्शन

Summary :

वाराणसी दुष्कर्म केस: आधी रात को CM योगी का सख्त एक्शन

वाराणसी गैंगरेप मामले में पीएम मोदी की नाराजगी के बाद सीएम योगी ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की. डीसीपी चंद्रकांत मीना को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. पीएम मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही इस मामले पर अपडेट लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

यूपी के वाराणसी में हुए गैंगरेप मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. डीसीपी चंद्रकांत मीना को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. पीएम मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही सबसे पहले गैंगरेप पर अपडेट लिया और कहा कि तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी ने नहीं की कोई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निंदनीय घटना के बाद से ही DCP चंद्रकांत मीना को जिस तरीके की कार्रवाई करनी चाहिए थी उन्होंने उचित कार्रवाई नहीं की गई। पहले दिन से ही इस मामले में कोई एक्शन लेने की मूड में नहीं दिख रहे थे। पीएम मोदी की नाराजगी के बाद उन्हें सोमवार रात IPS अधिकारी को लखनऊ अटैच कर दिया गया।

क्या है वाराणसी गैंगरेप मामला?

बता दें कि वाराणसी में ग्रेजुएशन में पढ़ रही एक लड़की से 29 मार्च 2025 को 23 लड़कों ने 7 दिन तक एक-एक कर रेप किया था, जिसके बाद सभी दरिंदे ने पीड़िता को बेहोसी के हालत में सड़क पर फेंक दिया था। वहीं पीड़िता छात्रा को जब होश आया तो वो जैसे-तैसे घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दिया और पीड़िता को इजाल के लिए अस्पताल भेज दिया।

कई लोग अरेस्ट

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस टीम ने 23 में से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 10 अज्ञात आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस जल्द ही इस हाई प्रोफाइल मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। फिलहाल सभी आरोपियों के स्पर्म की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

‘हिंदुओं को घर से घसीटकर बेरहमी से हत्या की’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के CM Yogi

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।