उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये हादसा आगरा के रिंग रोड पर हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो कार का टायर फटने के बाद वह ‘डिवाइडर’ से टकरा कर पलट गई। दरअसल आगरा के ही रहने वाले 6 लोग नोएडा में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे।
मंगलवार रात में ये सभी लोग स्कॉर्पियो कार से लौट रहे थे। रिंग रोड पर कार चल रही थी तभी अचानक से कार का टायर फट गया और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हादसा ‘यमुना एक्सप्रेसवे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा’ के पास मंगलवार रात करीब साढे 10 बजे हुआ।
एत्मादपुर के पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि मृतकों की पहचान आशिष (19), अरशद (19) और निखिल (18) के तौर पर हुई है। 16 वर्षीय एक किशोर की भी हादसे में मौत हो गई। ये सभी आगरा के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



