उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सियासत में ‘अब्बाजान’ और ‘चाचाजान’ जैसे शब्दों का बोलबाला है। किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा बीजेपी का ‘चाचाजान’ बताए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को ‘अब्बा’ बताया है। संभल में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने खुद को कमजोर वर्ग का ‘अब्बा’ कहा है।
जनसभा के मंच से ‘चाचाजान’ कहने वालों को जवाब देते हुए AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि लोग मुझे ‘चाचा जान’ कह रहे हैं। मैं उन लोगों का पिता हूं जो उत्तर प्रदेश में गरीब, कमजोर और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। मैं उन लोगों का भाई हूं जो पीड़ित और उत्पीड़ित महिलाएं हैं। अगर कमजोर का साथ देना मुझे ‘अब्बा’ बनाता है, तो मैं उनका ‘अब्बा’ भी हूं।
इस दौरान ओवैसी ने सपा-बीएसपी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को हिन्दू वोट नहीं मिला तो वो हार गए, मेरे ऊपर धुर्वीकरण का आरोप लगाते हैं। वो कहते हैं अतीक अहमद को पार्टी में क्यों शामिल किया, क्या प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली है। योगी आदित्यनाथ पर भी केस दर्ज है।
ओवैसी की जनसभा के लिए लगे पोस्टर पर विवाद, संभल को बताया ‘गाजियों की धरती’
बता दें कि हापुड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी के चाचाजान बताया था। इसके साथ ही टिकैत ने कहा कि अगर ओवैसी बीजेपी को गाली देंगे, तो वे उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे। क्योंकि वे दोनों एक ही टीम हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को यूपी चुनाव में अब दिक्कत नहीं आने वाली हैं क्योंकि उनके ‘चाचा जान’ यूपी में आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



