बुलंदशहर घटना पर बोले अजय कुमार लल्लू -योगी राज में अपराधी मस्त, जनता पस्त

Summary :

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंदौली से बुलंदशहर तक हुई हत्याओं पर योगी ने मौन क्यों धारण कर रखा है। बात-बात पर खुद की पीठ थपथपाने वाले, कथित रूप से कड़े प्रशासन करने वाले सीएम की कलई जनता के सामने खुल चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की निर्मम हत्या के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर सवाल खड़े किए है। लल्लू ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के अधीन कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जबकि आम जनता भय के साए में जी रही है।
उन्होने कहा कि पिछले 15 दिनों में उत्तर प्रदेश में करीब 100 से ज्यादा हत्यायें हो चुकी हैं। एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के खौफ से लोग उबरे भी नहीं थे कि बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या कर दी गयी। इसी तरह की हत्या, हाल ही में गोरखुपर में भी हुई है जहां खुद योगी जी का मठ है और जहां से वह सांसद भी रह चुके हैं। जब योगी खुद अपने गृह जिले को नहीं संभाल पा रहे हैं तो पूरे सूबे को कैसे संभालेंगे। 

बुलंदशहर में 2 साधुओं की हत्या पर अखिलेश ने जताया दुख, प्रियंका ने की राजनीतिकरण ना करने की अपील

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंदौली से बुलंदशहर तक हुई हत्याओं पर योगी ने मौन क्यों धारण कर रखा है। बात-बात पर खुद की पीठ थपथपाने वाले, कथित रूप से कड़े प्रशासन करने वाले सीएम की कलई जनता के सामने खुल चुकी हैं। उन्होने अपराधियों पर लगाम लगाने और पीड़त परिजनों को आर्थिक मदद की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर सूबे में कानून का राज जल्द से जल्द स्थापित नहीं किया जाता तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी।a

Desk Team