समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इन्हीं परियोजनाओं को लेकर तंज किया।
अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर किया कटाक्ष
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें… कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं, जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था।’
उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, ‘इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देने वालों को खंड-खंड कर देगी।’
झाँसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें… कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झाँसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झाँसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झाँसी से किया था।
इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देनेवालों को खंड-खंड कर देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 16, 2022
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए झांसी के दौरे पर हैं।
उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और कहा कि वह सात साल से इस मंदिर में आना चाहते थे लेकिन यहां आने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
मुख्यमंत्री झांसी के सर्किट हाउस में ठहरे हैं और वह बृहस्पतिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



