जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच जातीय जनगणना को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। बता दें कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं।साथ ही राहुल गांधी भी खुलकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा…..
आपको बता दें अखिलेश यादव ने कहा, “जातीय जनगणना को लेकर तो कांग्रेस पार्टी अब मुखर हुई है, ये वहीं कांग्रेस पार्टी है, जिसने जातीय जनगणना के आंकड़े नहीं दिए। जातीय जनगणना नहीं होने दी, ये चमत्कार है, क्योंकि सबको एहसास हो गया है जब तक पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भाईयों को साथ नहीं लिया तो आप कामयाब नहीं होगे।प्रधानमंत्री खुद यही कहते हैं, हम पिछड़े हैं.”बता दें अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “अब अगर पिछड़े, दलित और आदिवासी कुछ अगड़े भी कुछ जातीय जनगणना मांग रहे हैं तो इसमें क्या बात है। ये तो चमत्कार इसलिए है कि कांग्रेस पार्टी भी इस चमत्कार में आ गई है कि उन्हें भी जातीय जनगणना चाहिए। क्योंकि उन्हें पता है कि जो वोट वो ढूंढते रहे थे वो तो अब उनके साथ ही नहीं है.”
सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ा सियासी पारा
दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच ये तल्खी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से बढ़ी हुई हैं।कांग्रेस ने एमपी में सपा को एक भी सीट नहीं दी है, जिसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस ने उनके साथ जैसे व्यवहार मध्य प्रदेश में किया है, वैसा ही व्यवहार उन्हें यूपी में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि वहां पर सपा विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है।
जातीय जनगणना के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को घेरा, उठाए कई सवाल
Summary :
जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच जातीय जनगणना को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। बता दें कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं।साथ ही राहुल गांधी भी खुलकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा….. आपको बता दें अखिलेश यादव ने कहा, “जातीय जनगणना को लेकर तो कांग्रेस पार्टी अब मुखर हुई है, ये वहीं कांग्रेस पार्टी है, जिसने जातीय जनगणना के आंकड़े…


Download Android App
Download iOS App



