‘जय श्रीराम’ का नारा सुनकर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस अफसर की लगाई क्लास

Summary :

अखिलेश यादव महिला सम्मेलन में अपनी पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कि इस बीच एक युवक ने चिल्लाते हुए सपा के विरोध में टिप्पणी की।

कन्नौज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुए महिला सम्मेलन में मौजूद अखिलेश यादव के सामने एक व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया। नारा सुन अखिलेश इतना भड़क गए की उन्होंने वहां खड़े एक पुलिस अफसर को फटकार लगा दी।दरअसल, ये पूरा घटनाक्रम बीते शनिवार का है। 
बता दें की अखिलेश यादव महिला सम्मेलन में अपनी पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कि इस बीच एक युवक ने चिल्लाते हुए सपा के विरोध में टिप्पणी की। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उसे आगे आकर अपनी बात कहने को कहा जिस पर युवक आगे आने के बजाय जय श्रीराम के नारे लगाने लगा। इस घटना के बाद मंच की सुरक्षा में तैनात तालग्राम इंस्पेक्टर राजा दिनेश सिंह को अखिलेश ने जमकर फटकार लगाई।

जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने जारी किया Video, प्रियंका ने सरकार से की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नारा लगते ही वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दो दिन पहले किसी ने काल करके उन्हे जान से मारने की धमकी दी थी हालांकि इसका विस्तृत ब्योरा वह पत्रकारों को लखनऊ में देंगे। उन्होंने इससे पहले भी ऐसी घटनाएं को जिक्र करते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया।

Desk Team