उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने राज्यपाल को प्रदेश की कानून व्यवस्था के मद्दे पर ज्ञापन सौंपा।
सपा अध्यक्ष ने राज्यपाल से कहा कि वो कानून व्यवस्था पर सरकार को जगाएं। साथ ही अखिलेश ने राज्य में जंगलराज होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा नेता आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमे किए गए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नव निर्वाचित महिला चेयरमैन दरवेश यादव की आगरा कचहरी में हत्या का जांच हाई कोर्ट के जज से करवाने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही थी।
अखिलेश यादव ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ” प्रदेश में बलात्कार, हत्याओं व राजनीतिक हमलों की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। मुख्यमंत्रीजी मीटिंग पर मीटिंग ले रहे हैं लेकिन क़ानून-व्यवस्था बद-से-बदतर होती जा रही है। आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्षा को गोली मारने से ये साबित हो गया है कि अब हालात काबू से बाहर हो चुके हैं।“


Download Android App
Download iOS App



