हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है बीजेपी सरकार : अखिलेश यादव

Summary :

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार गरीब लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करना चाह रही है और नागरिकों से बदला लेने की धमकी दे रही है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है। अखिलेश ने यह भी जानना चाहा कि पुलिस की बर्बरता की जांच कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है और वह जनता पर अपराधी होने का आरोप लगा रही है तथा लोगों के पहनावे पर टिप्पणी दे रही है। 


उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करना चाह रही है और नागरिकों से बदला लेने की धमकी दे रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार को जनता को बताना चाहिए कि वह पुलिस बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी। उल्लेखनीय है कि नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 17 लोगों की मौत हो गयी थी। 

Desk Team