चर्चित गालीबाज कांड में आरोपी श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से 3 हफ्ते में काउंटर एफीडेविट मांगा है और इसके चलते उनकी जमानत याचिक पर फैसला नहीं हो सका है।
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
क्या है विवाद?
दरअसल, श्रीकांत त्यागी ने बालकनी को कवर किया कर लिया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। श्रीकांत त्यागी खुद को बीजेपी नेता बताता था और सोसायटी के लोगों पर धौंस जमाता था। 5 अगस्त को सोसायटी में एक महिला के साथ उसकी बहस हो गई थी।
महिला ने आरोप लगाया था कि उसने अवैध कब्जा कर रखा है। इसपर बौखलाए श्रीकांत त्यागी ने महिला को गाली दी थी और उन्हें धक्का भी दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी से सम्बन्ध को लेकर इनकार कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



