उत्तर प्रदेश की इलाहबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने फीस कम न होने पर उग्र प्रदर्शन किया। फीस में दिन- प्रतिदिन वृद्धि को लेकर छात्रों की नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। आज छात्रसंघ भवन गेट पर लगे ताले को छात्रों ने तोड़ दिया। गुस्सा तो इतना ज्यादा है, कि गार्डों के साथ धक्का- मुक्की भी की गई। मौके पर पहुंचकर चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। नाराज चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि अगर इन छात्रों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद धरने पर बैठ जाऊंगा।

आपको बता दें, कि इन दिनों यूनिवर्सिटी में बढ़ती फीस के मुद्दे को लेकर मामला काफी ज्यादा गरमाया हुआ है।छात्रों का कहना है कि लगातार चार गुना फीस एक साथ बढ़ाई गई है। इसी वजह से छात्र आंदोलन कर रहे है। दो दिनों पहले ‘आर या पार मंगलवार’ का आह्वान कर नाराज छात्रों ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले को शांत करवाने की पूरी कोशिश की। छात्रों में गुस्सा अभी भी बहुत ज्यादा है, क्योंकि छात्र चाहते है कि उनकी फीस को कम किया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



