Amethi Murder: अमेठी में हुई दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चियों की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चंदन वर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि चंदन ने ही गोलियों की बौछार कर चारों की हत्या की थी। ऐसा दावा है कि चंदन का मृतक टीचर सुनील भारती की पत्नी पूनम भारती से अफेयर था और इसी कारण यह वारदात घटी।
Highlights
- हत्या के बाद आरोपी चंदन वर्मा था फरार
- आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस
- गिरफ्तारी के बाद चंदन से पूछताछ जारी
STF ने चंदन वर्मा को किया गिरफ्तार
एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक के पिता राम गोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चंदन ने बताया कि शिक्षक की पत्नी पूनम से उसका संबंध था। बाद रिश्ते बिगड़ गए तो पूरे परिवार की हत्या कर दी।
अमेठी SP ने दी जानकारी
अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या पर अमेठी SP अनूप कुमार सिंह ने कहा, “कल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को STF ने जेवर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि उसका महिला से प्रेम संबंध था और इसी वजह से वह तनाव में था और तनाव के कारण उसने यह अपराध किया… उसे जेवर टोल प्लाजा के पास उस समय पकड़ा गया जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था… उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली… उसने बताया है कि वह तनाव में था और खुद पर काबू नहीं रख पाया, उसने अपने सामने आए हर व्यक्ति को गोली मार दी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या पर अमेठी SP अनूप कुमार सिंह ने कहा, “कल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को STF ने जेवर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।… pic.twitter.com/HuuzGUj3oF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2024
घटना वाले दिन ये सब हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन 3 अक्टूबर को चंदन सबसे पहले दीपक की मोबाइल की दुकान पर पहुंचा. यहां उसने अपनी बाइक खड़ी की. इसके बाद वह टीचर के घर पहुंचा और यहां उसने सुनील, पूनम और उनकी दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर जान ले ली. यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुनील के घर के पास एक दुर्गा पंडाल लगा हुआ था, जिसकी वजह से आसपास बहुत शोर था. शोर की वजह से गोलियों की आवाज लोग नहीं सुन पाए. मगर सुनील के मकान मालिक ने गोलियों की आवाज सुन ली थी. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी लोगों को दी. जब लोग घर आए तब तक चंदन फरार हो चुका था और सब की मौत भी हो चुकी थी.
चंदन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
इस मामले को लेकर मृतक सुनील कुमार के पिता राम गोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने उनकी बहू पूनम द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत पर कार्रवाई की होती तो यह सब नहीं होता। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में चंदन वर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। पूनम ने शिकायत में यह भी कहा था कि अगर उसे या उसके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए चंदन वर्मा जिम्मेदार होगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्याएं इस मामले से जुड़ी हैं या नहीं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



