गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है। उन्होंने बताया कि प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया।
बजट 2020 : राहुल गांधी बोले- बजट में कुछ ठोस नहीं, बेरोजगारी पर कुछ नहीं कहा गया
इसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदर ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने प्लांट में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है।


Download Android App
Download iOS App



