अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए धन संग्रह करने का काम ज़ोरो पर है। देश के राष्ट्रपति से लेकर आम इंसान तक मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान दे रहे है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दिया है।
मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान करते समय अपर्णा यादव ने ने कहा कि, “मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।” उन्होंने कहा कि राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केंद्र हैं। ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है। हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम तेजी से चल रहा है। लगभग 150000 टोलियां धन संग्रह करने का कार्य कर रही हैं। मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए बनाया गया ट्रस्ट चंदा इकट्ठा करने का काम कर रहा है। लोग दिल खोलकर मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। अब तक मंदिर निर्माण के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा इकट्ठा हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



