खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के जो लोग अनुच्छेद 370 से आजादी चाहते थे उनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिखाया है और सही मायने में भारत अब आजाद हुआ है। साध्वी रविवार को बांकेबिहारी के दर्शन करने वृन्दावन पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर को लेकर उधर पाकिस्तान हायतौबा मचा रहा है। इधर विरोधी चिंता जता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कांग्रेस को अब वोट बैंक की चिंता सताने लगी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, “मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। हमारा सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।”

बता दें कि इस मौके पर निरंजन ज्योति ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला एवं प्रसाद भेंट किया।


Download Android App
Download iOS App



