एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैंसी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस राज्य में अब तक हुए पुलिस एनकाउंटर में 37 प्रतिशत मुसलमान मारे गये हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश मुसलमानों को निशाना बना रही है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, 2017-2020 में 6 हजार से ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। इनमें जो लोग मरे हैं, उनमें से 37 प्रतिशत मुसलमान हैं। ओवैसी ने कहा आखिर ये जुल्म क्यों हो रहा है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में संविधान का राज नहीं है।
संविधान की धज्जियां उड़ई जा रही हैं। मुख्यमंत्री की ठोक दो नीति का सबसे बड़ा निशाना उत्तर प्रदेश के मुसलमान बन रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि कयामत का दिन जल्द आएगा और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार फिर नहीं बनेगी। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के हमलों का जवाब राज्य के मंत्री मोहसिन रजा ने दिया है।
मोहसिन रजा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को लोगों को राय देनी चाहिए कि अपराधियों में इतनी अधिक भागीदारी क्यों है। ओवैसी को हर किसी को समझाना चाहिए कि बैरिस्टर बनें, अपराधी कोई ना बने। मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के पूर्वज देश का बंटवारा करने वाले लोग रहे हैं और आज ओवैसी जो बातें कर रहे हैं, वही विभाजन की दस्तक देती है।


Download Android App
Download iOS App



