बुलगड़ी गांव में ड्यूटी के दौरान आराम फरमा रहे पुलिस वालों पर ASP ने लगाई फटकार

Summary :

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के मामले में को लेकर देश भर में आक्रोश है, जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के मामले में को लेकर देश भर में आक्रोश है, जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन एएसपी प्रकाश कुमार जब गांव पहुंचे तो उन्हें पुलिस बल इधर उधर नजर आया, जिसके बाद एसएसपी ने सभी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। 
दरअसल सुबह से पीड़ित परिवार के घर एसआईटी टीम पहुंची हुई है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन जब एसएसपी प्रकाश कुमार पहुंचे तो, गांव के बाहर लगी हुई फोर्स उन्हें नजर नहीं आई, जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पास ही खड़े दरोगाओं से कहा, जब फोर्स है तो दिखनी चाहिए। 
एएसपी ने कहा, छाए में बैठकर ड्यूटी दे रहे है क्या सभी लोग? फिर एएसपी ने जितने भी पुलिसकर्मी छाए में खड़े हुये थे उन्हें बुलाया और कहा आप सभी आइए बात करते हैं आपसे। पूछा क्या तमाशा है, कौनसी ड्यूटी कर रहे हो बताओ? 
वहीं फटकार लगाने के बाद सभी पुलिस बल से पूछा सबके पास सुरक्षा उपकरण है या नहीं ? हालांकि करीब आधे घंटे की फटकार लगाने के बाद सभी को सतर्क रहने के लिए कहा। 

हाथरस गैंगरेप के मामले में आज फिर बुलगढ़ी पहुंची एसआईटी टीम, परिवार वालों का दर्ज करेगी बयान

Desk Team