उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मण्डलायुक्त एवी राजमौलि ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने जिलों में कोविड नियमो का कड़ई से अनुपालन करायें। राजमौलि ने रविवार को कहा कि पब्लिक एड्ररेस सिस्टम द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की आवश्यकता के बारे में आमजन को जागरुक किया जाये। इसके बाद भी यदि किसी स्तर पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन नही किया जाता है तो महामारी अधिनियम के अंर्तगत विधिक प्रावधानो से संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
किसी भी स्थिति में किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी के साथ भी अभद्र व्यवहार या दुर्व्यवहार न किया जाये तथा सम्बन्धित की बात सुनते हुए कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था में लगे हुए है उनके द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का स्वयं पालन करते हुए जनता को भी जागरुक किया जायेगा।
आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों, दुकानो, रेलवे स्टेशनो तथा बस अडडो में ज्यादा संख्या में जनता के आवागमन की प्रबल संभावना है, जिससे कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन तथा कोविड पॉजिटिव केसो के बढने की संभावना बढती है। उन्होने कहा कि तथ्यों के मददेनजर दिये गये निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।


Download Android App
Download iOS App



