समाजवादी नेता (सपा) के वरिष्ठ विधायक आजम खां ने उत्तर प्रदेश सरकार से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने खुद को और अपने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है। सुरक्षा चिंताओं को व्यक्त करते हुए, आजम खान ने कहा, ‘मेरे पास पहले ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा थी, जिसे मौजूदा राज्य सरकार ने वापस ले लिया। यहां तक कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी इसकी सिफारिश की थी। मुझे ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा की पेशकश की जा रही है, लेकिन यह हर विधायक को प्रदान किए गए सुरक्षा कवर के समान दिखता है। मैं चाहता हूं कि मेरी पिछली सुरक्षा बहाल की जाए, क्योंकि मेरे खिलाफ दर्ज सभी मामलों के कारण मुझे कई खतरों का सामना करना पड़ता है।’
Bus Accident In Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत,18 घायल
वही दूसरी तरफ, रामपुर के एसपी अशोक कुमार ने कहा, ‘हमें आजम खां से उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है और आवश्यक संख्या में सुरक्षा गार्ड हमेशा उनके पास हैं। हालांकि, खुफिया यूनिट खतरे के स्तर का मूल्यांकन करेगी और तदनुसार राज्य सरकार को पत्र लिखेगी।’
बता दें, आजम करीब 27 महीने सीतापुर जेल में बंद रहने के बाद मई में जमानत पर रिहा हुए थे। उन पर किताब चोरी, मुर्गी चोरी, मूर्ति चोरी, बिजली चोरी, जमीन हथियाने, जालसाजी और जमीन पर कब्जा करने जैसे करीब 89 मामले दर्ज हैं।
वह 2022 का विधानसभा चुनाव जेल से लड़े और जीते।


Download Android App
Download iOS App



