उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखे जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनावी जोड़-घटाव में लग गए हैं। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी रामपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन अभी लिस्ट आना बाकी है। इस बार भी सपा चारों पुराने प्रत्याशियों को टिकट दे सकती है।
रिपोर्टस यह भी कहती हैं कि पिछले दिनों जेल से छूट कर आए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने जिन्हें टिकट दिया है उनमें चमरौआ विधानसभा से नसीर खान, बिलासपुर विधानसभा से अमरजीत सिंह और मिलक विधानसभा से विजय सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की सूची की जगह डायरेक्ट सिंबल बांट रही है।
आजम खान और उनके बेटे के चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट दे रही है जो या तो जेल में बंद हैं या फिर बेल पर बाहर है। उन्होंने कहा कि जिन्हें योगी सरकार ने जेल में डाला उन्हें टिकट देकर समाजवादी पार्टी यह साबित कर दिया है कि वे गुंडों और दंगाईयों के साथ हैं।
सपा ने कही ये बात
उधर समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके नेताओं पर झूठे मुक़दमे दर्ज करवाए हैं। सबसे ज्यादा अपराधियों को टिकट बीजेपी ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ADR के रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया हैं गौरतलब है कि मंगलवार को ही अब्दुल्ला आजम ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पार्टी जो कहेगी उसे मानूंगा।
बता दें कि अब्दुल्ला आजम 2017 में स्वार सीट से सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। लेकिन बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने उनकी जन्मतिथि पर सवाल उठाते हुए मोकदमा किया था। फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में हाईकोर्ट ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



