UP में चारों तरफ मंदी से कोहराम, बघेल का योगी पर कटाक्ष, चौपट है व्यापार.. करते हैं चर्बी निकालने की बात

Summary :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश में व्यापार चौपट है। चारों तरफ मंदी है और चर्बी निकालने की बात करते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रतापगढ़ में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि यूपी सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। इनके पास ना तो कुछ करने को है और न ही कुछ बताने को। उन्होने योगी सरकार से सवाल किया कि आपकी पांच साल में क्या उपलब्धि रही है।
 भूपेश बघेल ने साधा योगी सरकार पर निशाना 
चुनावी सभा को संबोधित करते हुये भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में व्यापार चौपट हो चुका है, चारों तरफ मंदी छाई है और सरकार चर्बी निकालने और डंडा चलाने की बात करती है। यहां किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है। इस सरकार से व्यापारी, युवा, किसान, दलित सभी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजी मानसिकता की है। मंदिर, मस्जिद और जात, धर्म के नाम पर लड़ा कर फूट डालो-राज करो के फार्मूले पर चलती है।
जनता जाति-धर्म के आधार पर कब तक करेगी वोट?
उन्होंने कहा कि आज उत्तरप्रदेश के सामने यक्ष प्रश्न है कि कब तक यहां की जनता जाति-धर्म के आधार पर वोट करेगी? वे कब अपने मुद्दों पर वोट करेंगे? यदि जनता चाहती है कि उनकी समस्याएं हल हों तो वोट उन्हें देना होगा जो उनके मुद्दों की बात कर रही है। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो जनता की बात कर रही है।
जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आवारा मवेशियों और धान गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि वोटों की राजनीति के चक्कर में फसल बर्बाद करने के लिए आवारा जानवरों को छोड़ दिया गया है। भाजपा वाले समस्याएं पैदा करते हैं समाधान देने वाली पार्टी और नीतियां सिर्फ कांग्रेस के पास है। इन्होने पशु बाजार खत्म कर दिया है। अनुत्पादक मवेशियों के उपयोग की नीति छत्तीसगढ़ के पास है।

Desk Team