उत्तर प्रदेश का चुनावी रण जारी है और बुधवार को विधानसभा के चौथे चरण के मतदान के बीच सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी ओर से अगले चरण के लिए तैयारियां जोरो पर है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर जाति धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कड़ा वार किया। राजनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सभी के लिये न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं’ के सिद्धांत पर अमल करती है।
जनसभा में गरजे राजनाथ, भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की
भलुअनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुये राजनाथ ने जाति,पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों से दूरी बनाये रखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होने आरोप लगाया कि सपा,बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं जबकि भाजपा का आदर्श वाक्य है ‘सभी के लिये न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं।’’ भाजपा न्याय और मानवता की राजनीति करती है।
भाजपा भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती है
उन्होंने कहा ‘‘ भाजपा भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती है। हम भ्रष्टाचार के खतरे से समाज को मुक्त करने के साथ हम समाज और देश के कल्याण के लिए विकास के लिए कटिबद्ध हैं। अगर नया विकसित भारत बनाना है,तो एक नया उत्तर प्रदेश भी चाहिए। नये भारत का निर्माण करने में अपना सहयोग प्रदान करे।’’
Russia Vs Ukraine: सैटेलाइट फोटोज से हुआ रूस के मंसूबों का खुलासा, सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती
राजनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को वोट कर उत्तर प्रदेश में एक बार फिरसे भाजपा की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने तथा प्रदेश को और तेज गति से विकास के रास्ते ले जाने में सहयोग करें। मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ है और पूरी दुनिया को अब लग रहा है कि भारत अब वो पहले वाला भारत न होकर एक मजबूत राष्ट्र बनता जा रहा है।
गुंडे, अराजक तत्व और माफिया दुम दबाकर या तो बिल में छिप गये हैं, या
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज योगी सरकार ने विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क के साथ कानून का राज स्थापित करने का कार्य किया है। गुंडे, अराजक तत्व और माफिया दुम दबाकर या तो बिल में छिप गये हैं, या कानून ने उनको असली जगह पर पहुंचा दिया है।
आज प्रदेश में महिलाएं बिना किसी डर भय के अपने काम कर रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रदेश में भाजपा की योगी के नेतृत्व में सरकार है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़ हाथों लेते हुए उन्होने कहा कि वे संसद में सेना की तारीफ करने के बजाय उनका आत्मविश्वास कमजोर करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



