Ballia Car Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में कार पलटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सवार लोगों में से 4 की मौत हो गई| बलिया में ही फेफना थाना क्षेत्र के सिंह पूरा गावं से देर रात को बारात से वापस जाते समय मुख्य मार्ग एनएच39 पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी तीन बार पलटते हुए बगल में 20 फीट गहरे गड्ढे में जाकर गिर गई| इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
- बलिया में कार हादसा
- 4 लोगों की मौत
- एक गंभीर रूप से घायल
देर रात हुई थी घटना
यह घटना बुधवार को देर रात में बलिया जिला के मुख्य मार्ग एनएच39 पर हुआ| बारात बढ़वालिया से फेफना थाना के चितबड़ा गावं आई हुई थी| शादी समारोह के बाद 12 बजे रात को ही सफारी गाड़ी से वापस जाते समय गावं से निकलर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया| जिसके बाद यह गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा| लोगों के पहुंचने से पहले गाड़ी में सवार लोगों में से तीन की मौत हो चुकी थी|
मौके पर 4 लोगों की मौत एक घायल
इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक की अस्पताल में इलाज चल रही है| घटना में राजू यादव (उम्र 30) पुत्र बाबूराम यादव (निवासी: बड़वलिया, चितबड़ागांव), रितेश गोंड (उम्र 32) पुत्र स्व. भुलई गोंड (निवासी : तीखा, फेफना), सतेन्द्र यादव (उम्र 40) पुत्र चलाकू यादव (निवासी: सिरिया मठ, थाना बड़ेसर, गाजीपुर) और कमलेश यादव (उम्र 36) पुत्र स्व. केदारनाथ यादव (निवासी: बड़वलिया, चितबड़ागांव) की मृत्यु हुई|


Download Android App
Download iOS App



