Ballia Electrocution Incident: पानी भरते समय करंट की चपेट में आई मां, बचाने दौड़ी बेटी की भी मौत; 9 फरवरी को होनी थी शादी

Summary :

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम को करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। मां घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी, इसी दौरान पास में लगे टुल्लू में करंट उतर गया। इस करंट की चपेट में महिला भी आ गई और वह चिल्लाने लगी। मां को बचाने के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां को बचाने दौड़ी बेटी को भी…

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम को करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। मां घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी, इसी दौरान पास में लगे टुल्लू में करंट उतर गया। इस करंट की चपेट में महिला भी आ गई और वह चिल्लाने लगी। मां को बचाने के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां को बचाने दौड़ी बेटी को भी लगा करंट

डुहा बिहरा गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में टुल्लू वाटर पंप लगा हुआ था। इसमें तकनीकी खराबी होने की वजह से करंट उतर आया, इसकी चपेट में बीना सिंह भी आ गई। मां को करंट लगता देख 20 वर्षीय बेटी काजल बचाने के लिए दौड़ पड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई।

ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

Ballia Electrocution Incident
Mother and daughter death (Image- Social Media)

मां और बहन को करंट लगता देखा छोटी बेटी सुमन ने हल्ला मचाया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत लाइट काटकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिकंदरपुर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

9 फरवरी को होनी थी काजल की शादी

Ballia Electrocution Incident
Electric Shock Tragedy (Image- Social Media)

परिजनों ने बताया कि मृतका काजल की शादी ताड़ी बड़गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। दोनों की शादी 9 फरवरी को होनी थी, घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घर में जहां पहले खुशियों का माहौल था, इस हादसे के बाद मातम पसर गया है। बिना सिंह के 5 बच्चे हैं, 3 बेटे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह। इसके अलावा 2 बेटियां काजल और सुमन है। हादसे में मां बिना सिंह और बेटी काजल की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति राकेश सिंह प्रयागराज में ठेकेदारी का काम करते हैं। करीब एक साल पहले वह भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था, अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इस बीच पत्नी बिना सिंह और बेटी काजल की मौत के बाद परिवार बुरी तरह से टूट गया है।

Also Read: Vaishali Burnt Body Case: वैशाली में सड़क किनारे मिला जला हुआ शव, हत्या के बाद पेट्रोल से जलाया चेहरा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।