बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। चकसिंगार पंचायत स्थित लंका टोला गांव में शव मिलने की सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव की पहचान करने की कोशिश
घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाकर फेंक दिया है।
हत्या के बाद पेट्रोल से जलाया चेहरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का शव झाड़ी में पड़ा हुआ था, उसका चेहरा पूरी तरह जला हुआ था। शव को देखने पर युवक की उम्र लगभग 15 से 18 साल के करीब लग रही थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद साक्ष्य मिटने के लिए शव को झाड़ी में रखकर पेट्रोल से चेहरा जलाया गया है।
75% शरीर जला
जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि पहली नजर में ये लग रहा है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को यहां लेकर जलाया गया है। युवक का करीब 75% शरीर जला हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीण भी शव जला होने से उसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं।
FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंच गई और सबूत जुटाने के लिए सैंपल इकट्ठे किए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: Yamuna Expressway पर दर्दनाक हादसा, लखनऊ से नोएडा आ रही वोल्वो ट्रक से टकराई; 4 की मौत, 19 घायल


Download Android App
Download iOS App




