उत्तरप्रदेश में गुरुवार से 15 मई तक ग्राहकों के लिए बैंक केवल चार घंटे के लिए खुलेंगे। बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
एसएलबीसी अधिकारियों ने कहा कि बैंक शाम 4 बजे तक आंतरिक कार्य के लिए खुले रहेंगे। राज्य में कोविड की स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय 15 मई से आगे बढ़ाया जा सकता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने कहा, “बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी रोटेशन के आधार पर काम करेंगे। सभी सार्वजनिक और निजी बैंक में गुरुवार से नए नियम लागू किए जाएंगे। “
एसएलबीसी एक राज्य स्तरीय निकाय है जिसमें उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक और निजी बैंकों के महाप्रबंधक और वरिष्ठ कर्मचारी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



