Bareilly Violence: बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तौकीर रजा का कनेक्शन आया सामने!

Summary :

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तनाव का माहौल बन गया। ‘i love mohammed’ पोस्टर विवाद को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए। यह प्रदर्शन पहले से घोषित था, जिसे आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बुलाया था। Bareilly Violence: पुलिस की पहले से तैयारी, भारी फोर्स तैनात प्रदर्शन को…

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तनाव का माहौल बन गया। ‘i love mohammed’ पोस्टर विवाद को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए। यह प्रदर्शन पहले से घोषित था, जिसे आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बुलाया था।

Bareilly Violence: पुलिस की पहले से तैयारी, भारी फोर्स तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। सुबह से ही बरेली के इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर जैसे संवेदनशील इलाकों को छावनी में बदल दिया गया था। श्यामगंज मंडी रोड पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

Bareilly Violence
Bareilly Violence

भीड़ नहीं मानी, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश

जब जुमे की नमाज खत्म हुई, तो बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रोका, लेकिन भीड़ नहीं मानी। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

Bareilly Violence
Bareilly Violence

Friday Prayers Clash: पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्यामगंज इलाके में प्रदर्शन के दौरान एसपी क्राइम और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच बहस और कहासुनी हो गई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने इलाके की दुकानों को बंद करवा दिया। नौमहला मस्जिद के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति जब बेकाबू होने लगी, तो पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। जैसे ही लाठियां चलीं, मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। कुछ ही समय में सड़कों पर फैली भीड़ छंट गई।

Tauqeer Raza Connection: मौलाना तौकीर रजा ने किया था प्रदर्शन का ऐलान

मौलाना तौकीर रजा ने पहले ही ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Bareilly Violence
Bareilly Violence

माहौल अब भी तनावपूर्ण

फिलहाल, बरेली में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। लोग घरों में हैं, लेकिन माहौल में अब भी हल्का तनाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में आया टोटी चोर, IPS के घर से कैश के साथ चुराई 20 टोटियां, सदमें में पुलिस

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।