बांदा में नौकरी न मिलने पर बीएड छात्र ने फांसी लगाई

Summary :

बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला में किराए पर रह एक बीएड छात्र ने नौकरी न मिलने की वजह से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला में किराए पर रह एक बीएड छात्र ने नौकरी न मिलने की वजह से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर कोतवाली प्रभारी (एसएचओ) बलजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार को जरैली कोठी में बीएड के छात्र नागेंद्र सिंह (25) का शव कमरे की छत में लगे हुक से रस्सी के फंदे में लटका हुआ बरामद किया गया। 
उन्होंने बताया ‘‘कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने नौकरी न मिल पाने को आत्महत्या का कारण बताया है।” सिंह ने बताया, “सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा गया है। मृतक मरका क्षेत्र के सांडा गांव का निवासी था। वह बबेरू के एक डिग्री कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दी गई है।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 

कन्या भोज के दौरान आग लगने से 1 बच्ची की मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Desk Team