वाराणसी से सपा-बसपा उम्मीदवार तेज बहादुर के लिए प्रचार करेगी भीम आर्मी

Summary :

भीम आर्मी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा-बसपा उम्मीदवार तेज बहादुर यादव के पक्ष में प्रचार करेगी। दलित संगठन के

भीम आर्मी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा-बसपा उम्मीदवार तेज बहादुर यादव के पक्ष में प्रचार करेगी। दलित संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को यह बात कही।

चंद्रशेखर ने 17 अप्रैल को वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने फैसले को रद्द करते हुए कहा कि उनका संगठन सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगा और दलित वोट भाजपा को हराने के लिए एकजुट रहने चाहिए।

चुनाव आयोग ने वर्धा भाषण मुद्दे पर PM मोदी को दी क्लीन चिट

भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि वह यादव के पक्ष में प्रचार करने के लिए सप्ताहांत में वाराणसी में होंगे। बीएसएफ जवान यादव को 2017 में भोजन की गुणवत्ता के बारे में शिकायत करने वाले उनके वीडियो के लिए बर्खास्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके लिए प्रचार करुंगा, ना केवल इसलिए कि वह सपा-बसपा उम्मीदवार हैं बल्कि इसलिए कि हमारे दिल में सशस्त्र बलों के लिए बड़ा सम्मान है जबकि भाजपा ने वोटों के लिए सुरक्षाबलों की वीरता का दुरुपयोग किया।’’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘यादव देश के असली चौकीदार हैं और वह फर्जी चौकीदार को हराएंगे। दलित समुदाय हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेगा।’’

Desk Team