खबर उत्तर प्रदेश से है जहां 2025 में होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने अभी से अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महाकुंभ-2025 के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे मिनिस्ट्री से बात करके प्रयागराज से लखनऊ और दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेनों की व्यवस्थाएं की जाएं। प्रयागराज शहर की कनेक्टिविटी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सुदृढ़ कराया जाए। हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2024 तक सभी सड़कों को पूर्ण करने के लिए एनएचएआई को निर्देश भी दिया है।
महाकुम्भ-2025 को लेकर दिया गया दिशा-निर्देश
महाकुम्भ-2025 के आयोजन पर वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्रबन्धन की तैयारी की जा रही है। जिसमें लगभग धनराशि रु 2.27 करोड़ कुम्भ मेला बजट से वित्त पोषित किया गया था। महाकुम्भ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति एवं सुविधा के दृष्टिगत पूर्व विकसित वेबसाइट को पुन: संचालित कर अपग्रेड करने, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्रबन्धन के लिए तत्काल एजेन्सी को आबद्ध किया जाना है। जल्द ही इसके लिए एजेंसी हायर करने के भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



