शैक्षणिक कार्य के सिलसिले में यहां आई अमेरिका की युवती से हजरतगंज क्षेत्र में एक बाइक टैक्सी चालक ने कथित रूप से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर इंदिरानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक 27 वर्षीय विदेशी युवती ने बुधवार शाम शहर के सिकंदर बाग चौराहे पर बाइक टैक्सी बुक की थी।
बाइक चालक विजय कुमार वहां पहुंचा। युवती ने चालक से न्यू हैदराबाद कॉलोनी चलने के लिए कहा। आरोप है कि बाइक पर बैठाकर आरोपी युवती को लेकर आगे बढ़ा और रास्ते में अभद्रता शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि चालक उसे सीधे न्यू हैदराबाद कॉलोनी न ले जाकर इधर-उधर सड़कों पर घुमाने लगा। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इस बीच रफ्तार कम होने पर महिला ने बाइक से छलांग लगा दी। युवती ने शोर मचाया तो राहगीर एकत्र हो गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते बाइक चालक वहां से भाग निकला।
देश की एकता-अखंडता में कांग्रेस को हिन्दू और मुसलमान आता है नजर : PM मोदी
महिला ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को हजरतगंज कोतवाली लेकर गई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजय शंकर तिवारी ने बताया कि युवती शहर में एक साल की फेलोशिप पर आई है और एक स्वंयसेवी संस्था में शैक्षणिक कार्य करती है। उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी और बुधवार देर शाम ड्राइवर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



