Birthday बना डेथ डे! जन्मदिन पर मिठाई बांट रहा था परिवार, तभी 8 साल के मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत

Summary :

Birthday Tragedy Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार शाम किरतपुर क्षेत्र के गांव सराय इम्मा में एक मासूम का ‘बर्थ डे उसका डेथ डे’ बना गया। इस दौरान बेटे का जन्मदिन मना रहे परिवार की खुशियों में जैसे मानो कि किसी ने आग लगा दी हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला यह है कि गांव के रहने वाले अलीमुद्दीन के 8 साल के बेटे की जन्मदिन की खुशी पर पूरा परिवार मोहल्ले में मिठाई बांट रहा था. उसी दौरान अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीवार के सहारे खड़े…

Birthday Tragedy Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार शाम किरतपुर क्षेत्र के गांव सराय इम्मा में एक मासूम का ‘बर्थ डे उसका डेथ डे’ बना गया। इस दौरान बेटे का जन्मदिन मना रहे परिवार की खुशियों में जैसे मानो कि किसी ने आग लगा दी हो।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला यह है कि गांव के रहने वाले अलीमुद्दीन के 8 साल के बेटे की जन्मदिन की खुशी पर पूरा परिवार मोहल्ले में मिठाई बांट रहा था. उसी दौरान अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीवार के सहारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में हादसे में आठ वर्षीय आयान, जो सलीम का बेटा था, गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही दो महिलाएं आसमा और गुलशन भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Birthday Tragedy Case: रास्ते में ले जाते समय बच्चे तोड़ा दम

इस दौरान परिजनों ने घायल आयन को तुरंत किरतपुर के कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत ज्यादा सिरियस होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बिजनौर रेफर किया गया. ऐसे में रास्ते में ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया. वहीं हादसे घायल दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Birthday Tragedy Case (source: social media)
Birthday Tragedy Case (source: social media)

8 year old Accident: हादसे के बाद गांव में मची अफरा-तफरी

इस हादसे के अब्द गांव में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति एक किशोर था, जो हादसे के बाद मौके देख घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं पूरा हादसा पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Bijnor Accident News: आरोपी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुआ केस

इस पूरा हादसे पर किरतपुर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। ये हादसा हमें फिर से यह याद दिलाता है कि तेज रफ्तार और नाबालिग चालकों की लापरवाही किस तरह मासूमों की मौत का कारण बन रही है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से अफेयर, पति को दी नशीली दवा और बांधे हाथ-पैर; कहानी जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।