देवरिया (उप्र) : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को धोखा दिया है और उसकी नींव झूठ एवं नफरत पर टिकी है । अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ”भाजपा ने वादा किया था कि एक करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन वर्तमान सरकार ने जो फैसले लिए हैं, आज रोजगार किसी के भी हाथ में नहीं है ।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने धोखा दिया है । उनकी नींव झूठ और नफरत पर टिकी है और इस बार इस गठबंधन ने तय किया है कि नफरत की दीवारों को गिराकर इनका सफाया करने का काम आने वाले दिनों में भी किया जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App



