सुभासपा को कमजोर करने के लिये राजभर संगठन से प्रत्याशी खड़े कर रही है बीजेपी : राजभर

Summary :

राजभर ने कहा कि बीजेपी को भरोसा है कि वह देश भर में अकेले 400 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है और उसकी सरकार बनने जा रही है।

बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उन्हें कमजोर करने की साजिश के तहत राजभर संगठन की तरफ से उम्मीदवार खड़े कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में साझीदार और दिव्यांग जन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने शुक्रवार को बीजेपी पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि बीजेपी को भरोसा है कि वह उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है, तो ऐसे में वह उनके साथ गठबंधन क्यों करेगी।

रायबरेली और अमेठी से साफ हो जाएगा कांग्रेस का सूपड़ा : दिनेश शर्मा

उन्होंने दोहराया कि बीजेपी चाहती है कि वह उनके चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ें तथा उसके वाहन पर बैठकर घूमें। राजभर ने कहा कि बीजेपी को भरोसा है कि वह देश भर में अकेले 400 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है और उसकी सरकार बनने जा रही है। बीजेपी को 23 मई को परिणाम आने पर सच्चाई का एहसास होगा। गौरतलब है कि राजभर की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राज्य में तीन दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा की है।

Desk Team