उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भाजपा नेता का गुस्सा उस वक्त देखने को मिला जब वाहन की चेकिंग कर रही पुलिस ने नेताजी की गाड़ी के कागजात ना होने पर चालान कर काट दिया। जिसके बाद बीजेपी नेता अनिल सिंह गुस्से से भड़क उठे और धरने पर बैठ गए. यही नहीं इसके बाद जब पुलिस अधिकारी नेता को मानाने पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।
सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सांसद अनिल सिंह रामशकल से मिलकर वापिस आ रहे थे , उसी समय वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेता का चालान काट दिया। पुलिस ने बताया कि उनके पास हेलमेट और गाड़ी के कागजात ना होने पर उनका चालान काटा गया।

भाजपा नेता का ये धरना करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान पुलिस अधिकारी अनिल सिंह को मनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नेताजी के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने पर आखिरकार वो मान गए. फिर उसके बाद धरने से उठे नेताजी ने सीओ को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। भाजपा नेता के इस धरने से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।


Download Android App
Download iOS App



