कोरोना वायरस की चपेट में आए बीजेपी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दल बहादुरी कोरी का निधन हो गया है। लखनऊ के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले भी कोरोना के चलते कई मंत्रियो और विधायकों की मौत हो चुकी है। सलोन सीट से बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें इलाज़ के लिए लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों और सहयोगी के बीच गम का माहौल है।
World Corona : दुनियाभर में महामारी का हाहाकार, संक्रमितों का आंकड़ा 15.56 करोड़ के पार
बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी 1990 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे, वह दो बार जेल भी गए थे। इस दौरान 1991 में उन्हें टिकट मिला, लेकिन वह चुनाव हार गए। हालांकि दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 में सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में मंत्री बनाए गए।
2004 में दल बहादुर कोरी कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन 2014 में उन्होंने वापस से बीजेपी से नाता जोड़ा। इसके बाद 2017 में बीजेपी ने दल बहादुर कोरी को सलोन सीट से टिकट दिया। उन्होंने सलोन विधानसभा चुनाव के दौरान जीत हासिल की। बीते दिनों वह पंचायत चुनाव के दौरान काफी सक्रिय थे।


Download Android App
Download iOS App



