उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल का रविवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उपेन्द्र दत्त शुक्ल को हार्ट अटैक आने के बाद गोरखपुर के छात्रसंघ चौराहा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उपेन्द्र दत्त शुक्ल के निधन पर प्रदेश बीजेपी इकाई ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र शुक्ल जी के असामयिक देहान्त पर भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। ऊं शांति।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र शुक्ल जी के असामयिक देहान्त पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।
ऊं शांति pic.twitter.com/R54YvnFznQ— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 10, 2020
उपेंद्र दत्त शुक्ल 2018 के लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर सीट से सांसद उम्मीदवार रहे हैं। उन्हें योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई गोरखपुर सीट पर बीजेपी ने 2018 के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



