बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने अकेले अपने बच्चों की परवरिश, दुनिया के सामने पेश की मिसाल

Summary :

हमेशा ही मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। पूरी दुनिया मां और बच्चे के इस खास रिश्ते को मदर्स डे के तौर पर मनाते हैं। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

हमेशा ही मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। पूरी दुनिया मां और बच्चे के इस खास रिश्ते को मदर्स डे के तौर पर मनाते हैं। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 10 मई यानी आज रविवार को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मदर्स डे के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रही हैं। सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चों को पाल रही हैं। यह हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर्स-
करिश्मा कपूर 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पायी और अलग हो गए। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं जो तलाक के बाद करिश्मा के साथ रहते हैं। 
सुष्मिता सेन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया से काफी समय से दूर हैं। बता दें कि सुष्मिता जब 25 साल की थी तब उन्होंने बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था। जबकि छोटी बेटी अलीशा को सुष्मिता ने साल 2010 में गोद लिया था। अपनी दोनों बेटियों को सिंगल पाल रही हैं।  तक सुष्मिता ने शादी नहीं की है। 
पूनम ढिल्लन 

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अशोक और पूनम के दो बच्चे पालोम और अनमोल हैं। पूनम और अशोक का जब तलाक हुआ तो दोनों बच्चों की परवरिश पूनम ने अकेले की। 
नीना गुप्ता 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने एक दूसरे को डेट किया था। उस दौरान नीना विवियन के बच्चे की मां बन गयीं थी। हालांकि बेटी मसाबा के जन्म होने के बाद नीना ने शादी नहीं की और सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी मसाबा की परवरिश की। बता दें कि इंडस्ट्री के बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में आज मसाबा का नाम लिया जाता है। 
अमृता सिंह 

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक अमृता सिंह ने भी सैफ अली खान से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों को अकेले पाला। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से बेहद प्यार सैफ करते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं। अकसर सैफ के साथ सारा और इब्राहिम दिखाई देते हैं। 

Desk Team