यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध गैस गोदाम में शुक्रवार की देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के कारण करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अवैध गैस गोदाम में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ब्लास्ट से इलाके में दहशत
स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट के कारण आसपास के क्षेत्र में काफी खलबली मच गई और लोग दहशत में आ गए। धमाके के कारण कई लोग घायल हो गए और उन्हें तत्काल नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अवैध गोदाम में गैस कटिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।
हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सीएफओ लखनऊ मंगेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, फिलहाल अभी जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



