बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 12 सितंबर यानि कल गुरुवार को पूरे प्रदेश भर में मटका फोड़ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बसपा महासचिव तरसेम लाल भोला ने आज बताया कि राज्य में कांग्रेस और अकाली भाजपा के शासन में दलितों पर अत्याचार बढ़ हैं।
अर्थव्यवस्था पर चिदंबरम का ट्वीट, कहा- क्या सरकार के पास देश को निराशा से बाहर निकालने की है कोई योजना
उन्होंने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर तोड़ दिया गया जिससे रविदास समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य को नशा मुक्त करने का वादा कर सत्ता में आये थे लेकिन सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर भी राज्य को नशा मुक्त नहीं किया जा सका है।
पंजाब में बिजली का उत्पादन किया जाता है लेकिन यहां अन्य राज्यों की अपेक्षा लोगों को महंगी बिजली दी जा रही है। राज्य के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पर्याप्त धन नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री ने छह विधायकों को मंत्री का दर्जा देकर राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। भोला ने कहा कि 12 सितंबर को पूरे राज्य में बसपा के कार्यकर्ता मटके फोड़ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



