उत्तर प्रदेश के संभल में नगर पालिका ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आज पालिका की टीम ने दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर बुलडोजर चलाया। सांसद के नए आवास के बाहर अवैध रूप से सीढ़ियां बनी थीं, जिसे ध्वस्त किया गया। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
दरअसल, नगर पालिका की टीम सुबह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर निकली। इलाके में जगह-जगह मकानों के आगे बने अवैध स्लैब और सीढ़ियों को तोड़ा। कई स्थान पर स्थानीय लोग कार्रवाई से नाराज दिखे। मगर, पुलिस की मौजूदगी के चलते विरोध नहीं किया।

अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : डॉ. मणिभूषण
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा है कि यह अभियान अवैध निर्माणों के खिलाफ है। इसमें पक्षपात की गुंजाइश नहीं है। पालिका के इस सख्त कदम से शहरवासियों में हलचल मची है। नगर पालिका के अनुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



