खंभे से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Summary :

UP Car Collision: मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार जीप के खंबे से टकरा जाने से उस पर सवार एक परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। Highlights: खंभे से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से चार की मौत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया- पुलिस चालक को झपकी आने के कारण जीप अनियंत्रित- पुलिस पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीना ने बताया कि हादसा कांठ थाना क्षेत्र…

UP Car Collision

UP Car Collision: मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार जीप के खंबे से टकरा जाने से उस पर सवार एक परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए।

Highlights:

  • खंभे से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
  • इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से चार की मौत
  • शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया- पुलिस

चालक को झपकी आने के कारण जीप अनियंत्रित- पुलिस

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीना ने बताया कि हादसा कांठ थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित रेलवे फाटक के पास हरिद्वार राजमार्ग पर रविवार तड़के करीब चार बजे हुआ। उन्होंने बताया कि आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंबे से जा टकराई।

इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से चार की मौत

मीना ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में आरती रस्तोगी (45) यश रस्तोगी (22), आशिका रस्तोगी (18) और संगीता रस्तोगी (35) शामिल हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

मीना ने बताया कि वाहन चला रहे उत्तराखंड के देहरादून स्थित तिलक रोड निवासी अतुल रस्तोगी एवं उसकी छोटी बहन मानवी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उन दोनों की हालत गंभीर है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया- पुलिस

उन्होंने बताया कि अतुल रस्तोगी (25) रात करीब दो बजे देहरादून से अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जीप से मुरादाबाद के मुगलपुरा में रिश्तेदारों के पास जाने के लिए निकला था। मीना ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News