पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शुक्रवार दोपहर जिला कारागार में आम कैदियों की तरह दोपहर में दाल, रोटी और सब्जी खायी । चिन्मयानंद को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित बैरक में रखा गया है ।
जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा, ”स्वामी चिन्मयानंद को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर कोतवाली के दरोगा राजकुमार लेकर आए थे जबकि रंगदारी मांगने वाले संजय समेत तीन आरोपियों को दो बजकर 55 मिनट पर जेल में दाखिल किया गया है।”
कुमार ने बताया कि स्वामी ने सभी कैदियों की तरह दोपहर के भोजन में दाल, सब्जी और रोटी खायी । फिलहाल उन्हें सुरक्षित बैरक में रखा गया है ।
उन्होंने बताया कि संजय और उनके दो साथियों को स्वामी चिन्मयानंद से अलग रखा गया है ।


Download Android App
Download iOS App



