चिन्मयानंद प्रकरण में शुक्रवार को पीड़िता से मिलने पहुंची समाजवादी पार्टी की नेता रिचा सिंह को शाहजहांपुर जिला कारागार प्रशासन ने उससे मिलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद वह सपा के कार्यकर्ताओं समेत जेल के द्वार पर धरने पर बैठ गई। रिचा ने कहा कि वह बलात्कार पीड़िता से जेल में मिलने आई थीं लेकिन योगी सरकार ने उन्हें पीड़िता से मिलने नहीं दिया ।
रिचा सिंह के साथ सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेल गेट को घेर लिया। इस दौरान जिला प्रशासन ने जेल गेट की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल लगाकर यातायात मार्ग बदल दिया।


Download Android App
Download iOS App



