उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गौतम बुद्ध नगर का दौरा कर सकते हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान तथा कयामपुर गांव में स्थित एक स्कूल का दौरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कयामपुर गांव के स्कूल में छात्र-छात्राओं के कोविड टीकाकरण का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



