उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के सिविल अस्पताल में नर्स रश्मि सिंह से कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं टीका उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे अपनाना चाहिए।’
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपील की है कि वैक्सीन लेने के बाद भी लोग सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत अब 8 अप्रैल से वृहद टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है।’ सीएम योगी ने कहा कि ‘देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार करता हूं। इसके अलावा देश के उन सभी वैज्ञानिकों का जिन्होंने समय से दो-दो वैक्सीन लॉन्च किया। साथ ही बीते एक साल से उन सभी हेल्थ वर्कर्स और कोरोना वॉरियर का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और मानवता को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की।’
सीएम योगी ने आगे कहा कि ‘ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हम लोगों को पूरे सम्मान के साथ टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। सभी लोग बारी-बारी से वैक्सीन लेंगे तो यह सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वैक्सीन लेने के बाद भी हमें सभी सावधानियां बरतनी होंगी।’


Download Android App
Download iOS App



