CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- कांग्रेस के ‘डीएनए’ में झूठ

Summary :

NULL

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके ‘डीएनए’ में ही झूठ है। योगी ने लखीमपुर में एक चुनाव जनसभा में कहा, कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है । वो कहते हैं कि हम न्याय देंगे । हम पूछते हैं कि हमेशा से आप यहां के लोगों के साथ अन्याय करते रहे हो, अब क्या न्याय करोगे।

Yogi Adityanath

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलाली नहीं होती है। अगर योजना का पैसा भेजा जाता है तो पूरा पैसा लाभार्थियों के पास पहुंचता है। योगी ने कहा कि एक तरफ जब कांग्रेस की सरकार थी, तो पाकिस्तान के आतंकी जवानों का सिर काट कर ले जाते थे लेकिन आज जवान शहीद होते हैं तो पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया जाता है।

ये भी पढ़े : राफेल सौदा – राहुल ने बयान पर फिर खेद जताया

उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार के पांच साल और कांग्रेस सरकार के 55 साल की तुलना करें, अगर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल और सपा—बसपा के 17 साल के कार्यकाल की तुलना करें तो भाजपा का ही पलड़ा भारी रहेगा।

Desk Team