CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
Highlights
- गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी
- मंदिर परिसर में किया जनता दर्शन
- समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
CM येगी ने किया जनता दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
8 जूलाई से शुरू होगा व्यापक निरीक्षण अभियान
इस बीच, राज्य सरकार की एक और महत्वपूर्ण पहल में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू करेगा। 8 जुलाई से शुरू होने वाली इस पहल में छात्रों को स्कूलों से लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण अनुपालन और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की पुष्टि करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
परिवहन राज्यमंत्री ने दी जानकारी
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि स्कूलों में संचालित वाहनों की जिलेवार सूची तैयार की जाए। परिवहन विभाग के अधिकारी पंजीकृत स्कूली वाहनों का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फिट और अनफिट वाहनों की अलग-अलग सूची तैयार की जाए तथा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों के साथ बैठक की जाए।
परिवहन मंत्री ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानकों का उल्लंघन करते हुए बिना फिटनेस प्रमाण पत्र या स्कूल के नाम से पंजीकृत/अनुबंधित वाहन संचालित हो रहे हैं। स्कूलों और अभिभावकों की सहमति से बच्चों को मारुति वैन, टाटा मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा में स्कूल भेजा जा रहा है, जो मोटर वाहन नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रवर्तन दल अभियान चलाएंगे। राज्य परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App






