मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
एक सरकारी बयान के मुताबिक अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरल स्वभाव और आत्मा को सम्मोहित करने वाले संगीत कला के पारंगत पंडित शिवकुमार जी माँ सरस्वती के अनन्य साधक थे।
मुख्यमंत्री ने शिवकुमार जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
कला-संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया था। उन्होंने कहा कि आज उनके निधन से संगीत जगत में एक विराट शून्य उत्पन्न हुआ है।
शोकाकुल परिजनों और शिष्यों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने शिवकुमार जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
संतूर को विश्वभर में पहचान दिलाने वाले संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का मुंबई में मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



